भाड़ा बढ़ाने की मांग पर धरने पर बैठे वाहन मालिक
सोनभद्र, जून 3 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन की तरफ से राख परिवहन में ओवरलोडिंग पर सख्ती किए जाने के बाद वाहन मालिकों और परिवहनकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। परिवहन दर में वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में वाहन मालिकों ने सिरसोती गांव के अधौरा टोला में वाहनों को खड़ा कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राख ढुलाई का कार्य भी प्रभावित रहा। एनटीपीसी रिहंद की एस-डाइक परियोजना से राख निस्तारण एवं परिवहन कार्य में लगी विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के वाहनों की निर्धारित क्षमता के अनुसार तौल कर पर्ची जारी की जा रही है। प्रबंधन की ओर से ओवरलोड परिवहन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, जिसके कारण वाहन संचालक निर्धारित भार से अधिक राख नहीं ले जा पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- टंडवा: ट्रांसपोर्टिग रोड के खिलाफ दूसरे दिन भी धरना जारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.