श्रीनगर, फरवरी 8 -- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस के विधायकों ने भाजपा विधायक के भाषण की खूब तारीफ की। यह हुआ विधानसभा में बजट सत्र के दौरान। यह विधायक थीं, भाजपा की देवयानी राणा, जिन्होंने उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट की खूब आलोचना की थी। इसके बावजूद सत्ताधारी दल ने उनके भाषण पर तालियां बजाईं। जब देवयानी अपना भाषण देने के लिए खड़ी हुईं तो स्पीकर अब्दुल रहीम राठेर ने सदस्यों से पहली बार की विधायक का हौसला बढ़ाने के लिए कहा। इस पर नेशनल कांफ्रेंस के सदस्यों ने मेजें थपथपाईं। वहीं, भाषण खत्म होने के बाद भी माहौल कुछ ऐसा ही रहा। कौन हैं देवयानी राणादेवयानी राणा, दविंदर सिंह की राणा की बेटी हैं। अपने पिता की मौत के बाद वह नागरोटा विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव जीतकर विधायक बनी हैं। दविंदर सिं...