भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर। एसएम कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का रविवार को समापन हो जाएगा। समापन के मौके पर बेहतर पेपर प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा। सुबह के सत्र में ऑनलाइन पेपर प्रस्तुत किए गए। संयोजक सह कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निशा झा ने बताया कि सेमिनार का विषय 'भारतीय संस्कृति में लोक कलाओं का बदलता स्वरुप' रखा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...