रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। रविवार को नवरंग वाटिका रुद्रपुर में जिला पंचायत सदस्य संगठन की एक बैठक र्हु। जिसमें जिला पंचायत सदस्य, वार्ड 13 ऐचता भास्कर सम्मल को सर्वसम्मति से संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया। साथ ही संगठन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। कार्यकारिणी में गुरदास कालरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूरज नारायण को संरक्षक, शिल्पी सिंह को महिला अध्यक्ष, सुषमा हालदार को महिला सचिव, सदफ मलिक को महिला उपाध्यक्ष, रुक्मणी को महिला जिला महामंत्री, मोहम्मद हसन को जिला महामंत्री तथा प्रेम प्रकाश को जिला सचिव नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने बैठक में कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव शीघ्र कराया जाए। जिला पंचायत में 2.50 लाख तक के कार्यों को कोटेशन के माध...