घाटशिला, जून 9 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। मुखी समाज विकास समिति झारखंड प्रदेश की बैठक हुई। इसमें कोल्हान प्रमंडल के अलावा झारखंड के अन्य पांच जिलों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार, समाज की एकता एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से भास्कर मुखी को मुखी समाज विकास समिति, झारखंड प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष चुना। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर उनके नाम का समर्थन किया। प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें स्वागत किया。 यह भी पढ़ें- 14 जून को दुमका में रौनियार समाज का प्रमंडल स्तरीय बैठकनई प्रदेश कमेटी का गठन इस दौरान सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी को नई प्रदेश कमेटी के गठन एवं विस्तार के लिए अधिकृत क...