हजारीबाग, जनवरी 5 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को सूर्य मंदिर परिसर भास्कर धाम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर सभी रक्तवीरों को प्रमाण पत्र देकर हौसला आफजाई की गई। विष्णुगढ़ विकास ट्रस्ट के सचिव नवल किशोर वर्मा ने बताया कि विष्णुगढ़ विकास ट्रस्ट सामाजिक कार्यो में अपनी भागीदारी निभाती रही है। इसी कड़ी में भास्कर धाम परिसर में एचजेडबी आरोग्यं हॉस्पीटल के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 43 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मिसाल कायम की। कहा कि विष्णुगढ़ विकास ट्रस्ट आने वाले दिनों में नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन करेगी। जिसमें नेत्र रोगियों की आवश्यक जांच, उचित परामर्श तथा उपचार की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.