भास्कर क्रिकेट अकादमी के कृष्ण ने खेली शानदार शतकीय पारी
शामली, अगस्त 31 -- कैराना। हरियाणा के करनाल के स्टेडियम में भास्कर क्रिकेट अकादमी कैराना और क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में नरवाल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें नरवाल अकादमी के बल्लेबाज अंशुल जसत ने शानदार शतकीय पारी खेली। शेखर राणा ने 34 रन बनाए। 40 ओवरों में नरवाल अकादेमी ने 8 विकेट खोकर 267 रन बनाए। भास्कर क्रिकेट अकादमी ने बोलिंग करते हुए मो० सुफियान और गुरमीत ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भास्कर अकादमी के ओपनर बल्लेबाज कृष्ण ने शतकीय पारी खेलते हुए शानदार 144 रनों की पारी खेली। प्रिंस चौहान ने 33 रनों का योगदान दिया। सीरीज के पहले मैच में भास्कर अकादमी 257 रनों पर ऑल ऑउट हो गई। तथा 10 रन से हार गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.