भास्कर एजुकेशन एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन
गुमला, अगस्त 27 -- घाघरा प्रतिनिधि। देवी मंडप रोड स्थित भास्कर एजुकेशन एकेडमी में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में राखी निर्माण एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें नर्सरी से लेकर उच्च प्राथमिक कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगे रेशमी धागों,मोतियों,कुंदन,सितारों,पेपर क्राफ्ट और प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक राखियां तैयार कीं। राखी निर्माण के बाद छात्राओं ने अपने सहपाठियों और शिक्षकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु,उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। वहीं छात्रों ने भी बहनों के सम्मान,सुरक्षा और सहयोग का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: जीओ गीता बाल संस्कार कें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.