भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षाफल देखकर झूम उठे विद्यार्थी
शामली, अप्रैल 16 -- कैराना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बुधवार को घोषित हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया। इस बार कक्षा 10 की छात्रा अपेक्षा ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान और छात्रा अनन्या ने 91.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दानिश खान ने 82.5 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के परिवार की ओर से विद्यार्थियों को मिठाइयां खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष हाजी नसीम कुरैशी ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया और भविष्य में निरंतर कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- भगतजी इंटरनेशनल स्कूल के मेधावियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन स्कूल के प्रधानाचार्य नौशाद अली ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.