सीतामढ़ी, मार्च 13 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भासर पिकेट पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप, टैबलेट और मादक पदार्थ बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार भासर पिकेट प्रभारी रविकांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर इलाके में नशीले पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरियारपुर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रुपौली गांव निवासी कामेश्वर साह उर्फ कमलेश साह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 124 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप, 295 पीस टैबलेट और 17 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित क...