नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की सरकार मंगलवार को 2026-27 का बजट पेश करेगी। सोमवार को विधान मंडल के बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को सेंट्रल हॉल में संबोधित किया जिसमें विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत सरकार और विपक्ष के सदस्य मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हील चेयर से सदन में पहुंचे। आज की कार्यवाही की समाप्ति के बाद उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार ने जो लिखकर दिया उसे राज्यपाल महोदय ने पढ़ दिया। इसमें कुछ भी नहीं नहीं था। पिछले दस सालों से एक ही भाषण सुन रहा हूं। सरकार के भाषण में हरियाली दिखती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.