पीलीभीत, सितम्बर 30 -- पीलीभीत। एसएन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ.जावेद अहमद के निर्देशन में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन एवं स्वच्छ पर्यावरण विषय पर वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने मॉडल प्रदर्शित किए। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ठोस अपशिष्ट पदार्थों से विभिन्न प्रकार की आकर्षक एवं उपयोगी कलाकृतियां भी तैयार की। बच्चों ने अनुपयोगी समझी जाने वाली वस्तुओं के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा दस-सी की छात्रा दिलकश ने प्रथम, कक्षा दस-बी के छात्र मो. उबैस ने द्वितीय और कक्षा दस की छात्रा हुमा बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- आरएलएसवाई कॉलेज में चित्रों से दिया स्वच्छता का संदेश वाद-विवाद प...