भाषण प्रस्तुति कौशल को बेहतर बनाने का माध्यम : प्रो. बच्चन
दरभंगा, अगस्त 8 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। तात्कालिक भाषण एक प्रकार का सार्वजनिक भाषण है जिसमें वक्ता को कम समय में, अक्सर बिना किसी पूर्व तैयारी के अपना संदेश तैयार करके देना होता है। यह भाषण वक्ता की तात्कालिक सोच, विचारों को शीघ्रता से व्यवस्थित करने और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की क्षमता का परीक्षण करता है। लनामिवि के पीजी अंग्रेजी विभाग में आयोजित तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता के अवसर पर विभागाध्यक्ष सह मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. पुनीता झा ने उक्त बातें कही।
प्रतियोगिता के महत्व उन्होनें कहा कि तात्कालिक भाषणों का उपयोग आम तौर पर विभिन्न स्थितियों में किया जाता है। प्रो. झा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बिना किसी पूर्व तैयारी के तुरंत बोलने की क्षमता का प्रदर्शन होता है। छात्रों को वाद-विवाद और नौकरी के साक्षात्कार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.