गंगापार, फरवरी 12 -- क्षेत्र के परासिनपुर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग के विभागीय परिषद द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था संक्रमित बीमारियां। प्रतियोगिता मे बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की सदफ खान ने प्रथम स्थान, श्रेया मिश्रा ने द्वितीय स्थान तथा प्रिया मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही संक्रमित बीमारियों विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की अलीजा इसरार ने प्रथम स्थान, संध्या ने द्वितीय स्थान तथा रिया यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में डॉ. विजय प्रकाश यादव, डॉ. स्मिता गौतम एवं डॉ. रवि प्रकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन प्रो मुरलीधर राम ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.