बदायूं, सितम्बर 29 -- राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं कृष्णा सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में भाषण, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति विश्नोई एवं संयोजक डॉ. राशेदा खातून की देखरेख में विकसित भारत 2047 एवं विद्यार्थियों की भूमिका विषय पर संपन्न हुई भाषण प्रतियोगिता में एमए राजनीति विज्ञान की छात्रा शगुन शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय बिल्सी के छात्र कन्हैया ने प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर राजकीय महाविद्यालय के कुणाल शर्मा रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का यादव, द्वितीय स्थान सोनाक्षी गौतम, तृतीय स्थान महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय बिल्सी की खुशी सोलंकी ने प्राप्त किया। कृष्णा कल्चरल क्लब की समन्वयक डॉ. ...