सिमडेगा, अप्रैल 11 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल टुकुपानी में साप्ताहिक पाठ्य सहगामी क्रिया के तहत अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्रमशः विरजानन्द वर्ग प्रथम, दयानंद वर्ग द्वितीय तथा श्रद्धानन्द वर्ग तृतीय स्थान प्राप्त किए। व्यक्तिगत रूप में अलिशा तिर्की को प्रथम, समृद्धि पाठक को द्वितीय एवं आशुतोष रंजन को तृतीय स्थान प्राप्त किये। सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य के द्वारा पुरस्कृत किया गया। शनिवार को प्रार्थना सभा में डीएवी की छात्रा कोमल सिंह को भी सम्मानित किया गया। मौके पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनकी केन्द्रीय आर्म्ड फोर्सेस हेड क्वार्टर में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर नियुक्ति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.