गोरखपुर, सितम्बर 25 -- गोरखपुर, निज संवादाता। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की महात्मा गांधी इकाई एवं प्रेम नरायन इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. शोभित कुमार श्रीवास्तव ने वृक्षों और पौधरोपण के महत्व पर स्वयंसेवकों को जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने शासन की ओर से आयोजित 'संकल्प सेवा अभियान' की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव ने 'विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश' की संकल्पना पर स्वयंसेवकों के साथ विचार साझा किए। इसके बाद 'विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश' विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। निर्णायक मंडल में डॉ. शोभित कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता कुमारी शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Balrampur...