मेरठ, मार्च 20 -- आर्य समाज थापरनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महान आर्य विद्वान स्वामी पूर्णानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का 'सत्यार्थ प्रकाश' के सातवें समुल्लास में वर्णित 'ईश्वर का स्वरूप' रहा। प्रधान राजेश सेठी ने बताया कि 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परोपकारिणी सभा अजमेर के संरक्षक डा. वेदपाल सिंह रहे। अतुल कुमार (सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ) प्रथम, वैशाली त्यागी (श्री शालिग्राम स्मारक पीजी कॉलेज) व आश्रय (गुरुकुल प्रभात आश्रम, टीकरी) दूसरे और दीक्षिका (रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज) तीसरे स्थान पर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.