मुरादाबाद, दिसम्बर 22 -- राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती जन्म शताब्दी समारोह के समापन अवसर पर जिला स्तरीय एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार की ओर से की गई। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों के अनेक महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रमुख प्रतिभागी महाविद्यालयों में केजीके कॉलेज मुरादाबाद, गोकुलदास हिन्दू गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद, दयानंद गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद, राजकीय महाविद्यालय मथाना (कांठ), डीएसएम कॉलेज कांठ समेत अन्य संस्थान सम्मिलित रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अटल जी के कविताओं, विचार और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को प्रभावशाली ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.