दरभंगा, अप्रैल 21 -- दरभंगा। वीर कुंवर सिंह जयंती पर लनामिवि के पीजी इतिहास विभाग में भाषण प्रतियोगिता हुई। विषय 1857 का विद्रोह एवं राष्ट्रीय आंदोलन में वीर कुंवर सिंह का योगदान था। प्रतियोगिता में विवि के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने भाषणों के माध्यम से वीर कुंवर सिंह के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण योगदानों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रत्यूष कुमार, द्वितीय स्थान रचना झा एवं तृतीय स्थान रूबी कुमारी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. आमिर अली, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. ज्योति प्रभा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.