अलीगढ़, जनवरी 23 -- अलीगढ़। श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर 'भाषण प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्या प्रो. प्रतिमा श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। छात्राओं ने उत्तर प्रदेश की कलात्मक सौंदर्य, हस्तकला, शिल्प कला एवं उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में राम मंदिर की स्थापना दिवस के ऐतिहासिक प्रसंग पर भी प्रकाश डाला गया, जिसमें उत्तर प्रदेश की महिमा का वर्णन किया गया। डॉ. प्रतिमा वार्ष्णेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पलक सिंह, द्वितीय शिम्पी, तृतीय हुमा रही।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.