मेरठ, मार्च 2 -- मवाना। एएस (पीजी) कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई 1 व 2 के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन बड़ा महादेव शिव मंदिर में हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीतू सिंह, डॉ. रॉबिन सिंह के नेतृत्व में हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अरूण कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत हमारे आसपास एवं प्रागंण में स्वच्छता बनाये रखने की सलाह दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ एनएसएस की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने प्रेरणा गीत ''हम होंगे कामयाब'' गाकर किया। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रो. पूनम रानी, प्रो. रक्षा गुप्ता रहीं। इकाई 1 की टीम झांसी की रानी प्रथम, ईकाई-2 की टीम डायमंड द्वितीय स्थान तथा इकाई-1 की टीम शूरवीर तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर प्रो. पूनम रानी, प्रो. रक्षा गुप्ता, नवीन कुमार, विष्णु ग...