बुलंदशहर, फरवरी 2 -- सोमवार को मुकुंद स्वरूप समिति के तत्वावधान में स्व कमलेश भटनागर की पुण्यतिथि व पब्लिक लाइब्रेरी के स्थापना दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के कई विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने "भारत की राजनीति में युवाओं का दृष्टिकोण" विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्धमान जैन शिक्षा समिति के छात्र फैजान,वीरेन्द्र स्वरूप भटनागर मॉडर्न एकेडमी की छात्रा निशा को द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान एमएस.इ.का की छात्रा तानिया और स्वामी दयाल भटनागर कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा फातिमा को संयुक्त रूप से दिया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार के रूप में नगद राशि, शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगन्तुकों का ...