बिजनौर, दिसम्बर 8 -- विदुर गुरु ग्रह इंटर कॉलेज विदुर कुटी में आधुनिक समय में विदुर नीति का महत्व पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र ने और संचालन वरिष्ठ शिक्षक अरुण कुमार त्यागी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध संचालक राकेश कुमार शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर की प्रधानाचार्या निर्मला शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार बिश्नोई ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं महात्मा विदुर के सम्मुख पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वल करके किया गया। भाषण प्रतियोगिता में जनपद से विभिन्न विद्यालयो के 30 छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयकरण यादव जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदुर नीति को अपने जीवन में उतारने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाच...