भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने बताए नशे के दुष्परिणाम
शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने 'नशा उन्मूलन में युवाओं की भूमिका' विषय पर विचार रखे। छात्राओं ने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। प्रतियोगिता में महक अवस्थी ने प्रथम, मानसी सक्सेना ने द्वितीय और गीतांजलि गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंशिका यादव और रिमझिम सक्सेना को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में प्रो. रूपांशुमाला, प्रो. दुर्गावती सिंह और डॉ. संजीता अग्रवाल रहीं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को दिलाई गई शपथ यह भी पढ़ें- Shravasti News: क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.