रुद्रपुर, मार्च 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को यूथ रेडक्रॉस सोसायटी एवं सुभाष चंद्र बोस यूथ क्लब, रुद्रपुर ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में 'एचआईवी, एड्स की जानकारी ही बचाव है' विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तहत प्रदेशभर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय सेमेस्टर के गणेश भट्ट ने प्रथम, बीए षष्ठम सेमेस्टर की अनामिका सिंह ने द्वितीय तथा बीए द्वितीय सेमेस्टर के अजय कुमार मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। यहां प्रो. रवीन्द्र कुमार सैनी, संस्कृत विभाग की डॉ. निमिता कान्याल, हिंदी विभाग की डॉ. रूमा शाह और डॉ. सुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.