रुद्रपुर, जुलाई 26 -- खटीमा। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को अल्केमिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने कारगिल के अमर शहीदों के शौर्य और बलिदान को श्रद्धांजलि दी। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा सात में ऋषिका भट्ट प्रथम, कविता बिष्ट द्वितीय और मयूरी तृतीय रहीं। कक्षा छह में सृष्टि जोशी प्रथम, ईशानी मौर्य द्वितीय और वेदांश अग्रवाल तृतीय रहे। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. दिव्या रावत, चेयरमैन वीरेंद्र रावत, प्रधानाचार्य डॉ. जेपी गंगवार तथा उप-प्रधानाचार्या बिंदु बत्रा ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- देशभक्ति के तरानों से गूंजा तक्षशिला पब्लिक स्कूल यह भी पढ़...