मुंगेर, फरवरी 26 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस सप्ताह के अवसर पर जमालपुर कॉलेज जमालपुर एवं बीएमपी-9 के संयुक्त तत्वावधान में महिला एवं बाल सशक्तिकरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशिक्षुओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएमपी-9 के समादेष्टा आईपीएस विद्या सागर थे, जबकि अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. चन्दन कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक ओम प्रकाश कुमार ने किया। भाषण प्रतियोगिता में आरक्षी आंचल कुमारी ने प्रथम, आरक्षी गुड़िया ने द्वितीय तथा आरक्षी नेहा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.