भाषण प्रतियोगिता में अलीशा व निबंध में निकिता अव्वल, मिले पुरस्कार
सीवान, सितम्बर 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय में जेपीयू के अंगीभूत महाविद्यालय डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के तत्वावधान में हिन्दी दिवस के तहत हिन्दी सप्ताह महोत्सव का समापन सोमवार को हो गया। समापन के मौके पर महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूगोल विभाग की अलीशा आलम, जंतु विज्ञान विभाग के सैय्यद सज्जाद मेहंदी को द्वितीय स्थान जबकि तृतीय स्थान हिन्दी विभाग की कृति कुमारी को प्राप्त हुआ जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिन्दी विभाग की निकिता कुमारी, द्वितीय स्थान अर्थशास्त्र विभाग की श्वेता कुमारी व तृतीय स्थान राजनीति विज्ञान विभाग की महिमा कुमारी ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.