भाषण प्रतियोगिता में अंशिका ने मारी बाजी
महाराजगंज, सितम्बर 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर माई भारत महराजगंज की ओर से निचलौल स्थित सरस्वती देवी पीजी कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार रखे। माई भारत के जिला युवा अधिकारी प्रखर शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों की चर्चा करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं को विकसित भारत के तहत होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर परिचर्चा, पदयात्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.