भाषण, कविता लेखन व चित्रकला में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
दरभंगा, सितम्बर 26 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को एमएलएसएम कॉलेज में ज्ञान एवं रचनात्मक (भाषण, कविता लेखन एवं चित्रकला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम एवं लनामिवि के एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतिभागियों की रचनात्मकता जिला परियोजना पदाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं विचारों को भाषण, कविता, चित्रकला एवं अन्य कला माध्यमों से अभिव्यक्त करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.