सिमडेगा, जुलाई 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल, में गुरुवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं अमर क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आज़ाद की जयंती देशभक्ति एवं उत्साह के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्या प्रभा केरकेट्टा ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन मुनुरेन कुल्लू ने किया। यह भी पढ़ें- आज़ाद-तिलक की जयंती पर राष्ट्रनिर्माण का लिया संकल्पकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत भाषण से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष एवं राष्ट्रसेवा पर आधारित हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषण, कविता पाठ, कहानी वाचन तथा देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम ...