भाव से मिले आमंत्रण पर कुनबे के साथ भंडारे में पहुंचे बंदर
बाराबंकी, मई 23 -- रामसनेहीघाट, संवाददाता। अयोध्या - बाराबंकी की सीमा पर स्थित सुमेरगंज कस्बे में शनिवार की सुबह भाव और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भक्तों ने भाव से बुलाया तो दोनों जिले के बार्डर के जंगलों से उछलते- कूदते बंदरों का दल कुनबे के साथ तड़के पहुंचकर भंडारे में शामिल हो गए। कुनबे के साथ बंदरों को चाव से मालपुआ खाते देख लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अवसर था बालाजी पूजा समिति के तत्वावधान में बंदरों के लिए विशेष मालपुआ भंडारे के आयोजन का। सुमेरगंज कस्बे की शनिवार की भोर इस बार केवल एक धार्मिक आयोजन की साक्षी नहीं बनी, बल्कि उसने इंसान और जीवों के बीच करुणा, दया और भक्ति का ऐसा दृश्य देखा, जिसने हर किसी का हृदय भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- कुनबे के साथ भंडारे में पहुंचे बंदरबंदरों के लिए भंडारे का आयोजन बालाजी पूजा सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.