कानपुर, मार्च 11 -- पुखरायां। मलासा विकास खंड के सहाबापुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को कथावाचिका विशाखा सखी ने कंस वध और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग श्रद्धालुओं को सुनाया। जिसे सुनकर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। सहाबापुर गांव में श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को कथावाचिका विशाखा सखी ने कहा कि,भगवान भाव के भूखे हैं। श्रद्धा,भाव व समर्पण जैसा होगा,भगवान भी वैसा आशीर्वाद अपने भक्तों को देते हैं। उन्होंने कहा पूतना के मारे जाने पर कंस को यह भान हो गया। कृष्ण का वध करना उसके लिए जरूरी हो गया। ऐसा सोचकर कंस ने उन्हें बुलाकर कृष्ण के वध करने की योजना बनाई। कृष्ण और बलराम मथुरा पहुंचे, उन्हें हाथी के पैर के तले कुचलवाने का प्रयास किया। सभी प्रयास असफल देख, कंस स्वयं कृष्ण का वध करने के लिए आया। ...