अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सोने के आभूषण बनाने वाले लक्ष्मीनारायण वर्मा साप्ताहिक बंदी वाले दिन मंगलवार को भी दुकान खोलकर बैठे मिले। जब उनसे पूछा कि प्रधानमंत्री ने एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है, इससे क्या असर आएगा। तो हाथ में लगे काम को दिखाते हुए बोले, सोने के आसमान छूते भाव ने तो पहले ही काम छीन लिया तो चांदी के आभूषण बना रहे हैं। अब प्रधानमंत्री की अपील अगर प्रभावी हुई तो शादियों के सीजन में मिलने वाला काम भी खत्म हो लेगा। यह पीड़ा अकेले लक्ष्मीनारायण की नहीं है बल्कि सराफा बाजार में बंगाल, महाराष्ट्र के सैकड़ों उन कारीगरों की भी है जिनका परिवार पूरी तरह से आभूषण बनाने के काम पर ही निर्भर है। वह कहते हैं कि काम नहीं होगा तो मजबूरन वापिस घर जाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- काम न मिलने से हुनरमंद हाथ खाली, पेशा बदलने...