पटना, जून 24 -- Kamyaa Mishra Awadhesh Dixit IPS Love Story: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चर्चित कपल काम्या मिश्रा और अवधेश सरोज दीक्षित में काम्या ने आगे बढ़कर अवधेश से प्यार का इजहार किया और रिश्ते को घास की अंगूठी से ही पक्का कर लिया था। 2019 बैच की IPS काम्या ने पिता के बिजनेस को संभालने के लिए तीन साल की सर्विस के बाद 2024 में इस्तीफा दे दिया था। काम्या की आखिरी पोस्टिंग दरभंगा में ग्रामीण एसपी की रही। काम्या के पति अवधेश दीक्षित अभी छुट्टी पर हैं। काम्या ने अवधेश के साथ रिलेशनशिप, पुलिस सर्विस, आगे की योजना और राजनीति में कदम रखने के सवालों पर डिजिटल चैनल न्यूज पिंच के इंटरव्यू में खुलकर बातें की हैं। काम्या मिश्रा ने अवधेश दीक्षित के साथ रिश्तों की शुरुआत के बारे में बताया कि यूपीएससी के बाद मसूरी में लबासना (ट्रेनिंग अकादमी) के फ...