मेरठ, फरवरी 18 -- सरधना। महादेव देवी मंदिर सरधना में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन मंगलवार को नव प्रतिमाओं को दुग्ध वास, घृतवास तथा पुष्प वास कराया गया। पंडित कृष्ण गोपाल, पंडित पंकज मिश्रा, पंडित वीरेंद्र शास्त्री, पंडित सागर शर्मा, पंडित सुरेंद्र शर्मा ने अनुष्ठान कराते हुए कहा कि ईश्वर भाव के भूखे होते हैं। सामग्री तो निमित्त मात्र है परंतु किसी भी सामग्री के अभाव में केवल भाव पर्याप्त होता है। यजमान नेत्र चिकित्सक राहुल शर्मा, प्रीति शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, ममता शर्मा, डॉ. सुधीर गुप्ता, अंजू गुप्ता, सतीश एवं निशा नरेंद्र शर्मा, चंचल शर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, रेखा, पवन चौहान, मदन गोपाल और गीता आदि ने पूजा अर्चना की। भगवान शिव की पिंडी, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, माता पार्वती तथा नंदी की मूर्ति की आराधना की गई। इस मौके पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.