फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 3 -- शमसाबाद। आलू की कीमतें जो गिरी चल रही हैं इससे किसान कराह रहा है। अब भाव न मिलने से उम्मीद लगाकर किसान आलू का बाग में ढेर लगा रहा है जिससे कि भाव सुर्ख होते ही बेचा जा सके। आलू के दाम लगातार गिरते चले जा रहे हैं। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। प्रहलादपुर, संतोषपुर आदि गांव के किसान आलू का भाव न मिलने से परेशान हो रहे हैं और आलू को खेत से खोदकर बाग की छांव में लगा रहे हैं जिससे कि भाव बढ़े तो आलू बेचा जा सके। किसानों का कहना है कि जिस उम्मीद के साथ आलू की खेती की उससे शुरुआत में ही धोखा मिला अब स्थिति और भी खराब हो गयी है। इसलिए उम्मीद को देखते हुये आलू को सुरक्षित कर रहे हैं। अभी शीतगृह में भंडारित नहीं करेंगे। किसानो का कहना है कि सरकार इस ओर ध्यान दे। अभी जो भाव नही मिल रहा है उससे बड़ा घाटा हाथ आ रहा है। अब ख...