भाव्या पोर्टल पर मरीजों का पूरा रिकॉर्ड अपलोड करने का निर्देश
भागलपुर, जुलाई 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज से जुड़ी जानकारी को बिहार हेल्थ एप्लिकेशन (भाव्या) पोर्टल पर शत-प्रतिशत दर्ज करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मरीजों का पूरा विवरण समय पर पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और मरीजों के उपचार का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहे। निर्देश के अनुसार अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) आईडी बनाना और उनके इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट करना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- बिहार के सभी जिला अस्पतालों में आईसीयू और इमरजेंसी सेवा 7 दिन में चालू हो जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.