मुंगेर, मई 14 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुदृढ़ करने की कवायद के बीच सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। भाव्या पोर्टल पर मरीजों का डाटा और वाइटल समय पर अपलोड नहीं करने को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सिविल सर्जन डॉ. राजू के निर्देश पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रामप्रवेश प्रसाद ने संबंधित विभागों के कई कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। अस्पताल प्रबंधक मो. तौसिफ हसनैन ने बताया कि 1 से 8 मई के बीच पोर्टल की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि दोपहर और रात की शिफ्ट में मरीजों का हेल्थ डाटा (वाइटल) अपडेट करने में भारी कोताही बरती जा रही है। यह भी पढ़ें- भाव्या पोर्टल पर डाटा फीडिंग में लापरवाही, सदर अस्पताल के कई कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब इस मामले में एसएनसीयू, पीकू वार्ड, महिला-पुरुष मेडिकल और...