हरदोई, मई 4 -- हरदोई। कलेक्ट्रेट स्थित विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अनुनय झा ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने बताया कि सीडीओ ने करीब 10 माह के कार्यकाल में उन्होंने विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गोण्डा के नए सीडीओ बनाए गए दयानंद प्रसाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...