अलीगढ़, मई 17 -- अलीगढ़। ताज इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस द्वारा बैच 2022 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। सेंटर प्वाइंट स्थित मॉल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सनाउल्लाह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. इसरार आलम मौजूद रहे। राबिना खान मेराज को कार्यक्रम की स्टार ऑफ द इवेंट घोषित किया गया। वहीं डॉ. मोहम्मद अमन अंसारी ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने डांस, म्यूजिक, गेम्स और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स के साथ बिताए यादगार अनुभव साझा कर भावभीनी विदाई दी। फोटो सेशन, सेल्फी और मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया। फेयरवेल कार्यक्रम को ताज ग्रुप के चेयरमैन डॉ. नजमुद्दीन अंसारी व प्रिंसिपल शबा...