देहरादून, जून 9 -- दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में मंगलवार शाम लेखिका हरजीत लाली की नवीन कृति 'इकोज ऑफ माई हार्ट' पर एक विशेष साहित्यिक परिचर्चा हुई। मुख्य वक्ता 'वैली ऑफ वर्ड्स' के निदेशक डॉ. संजीव चोपड़ा (आईएएस) ने कहा कि यह पुस्तक केवल प्रेम-कविताओं का संकलन नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, स्मृतियों और आत्मिक अनुभवों की एक गहन यात्रा है। विशिष्ट अतिथि करण सिन्हा ने कहा कि लाली का लेखन भावनात्मक सच्चाई से परिपूर्ण है, वहीं चर्चाकार रत्ना मूनचा ने पुस्तक की विस्तृत समीक्षा करते हुए इसमें स्त्री-अनुभवों और मानवीय संबंधों की संवेदनात्मक गहराई को रेखांकित किया। लेखिका हरजीत लाली ने अपनी रचनात्मक यात्रा साझा करते हुए बताया कि इस संग्रह की कविताएं और लघुकथाएं जीवन के उन सूक्ष्म भावों का दस्तावेज हैं, जो समय के साथ कभी समाप्त नहीं होते। यह भी ...