भावी शिक्षकों को सिखाया तनाव प्रबंधन और काउंसिलिंग
वाराणसी, अगस्त 5 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के शिक्षा संकाय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को दो विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। इनका उद्देश्य भावी शिक्षकों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध छात्र कल्याण सेवाओं, मानसिक स्वास्थ्य सहायता तंत्र और जीवन कौशलों के महत्व से परिचित कराना था। पहले सत्र में 'विद्यार्थी कल्याण सेवाएं' विषय पर बीएचयू की परामर्शदाता आकांक्षा श्रीवास्तव ने मानसिक, भावनात्मक एवं मनोसामाजिक परामर्श सेवाओं, गोपनीय काउंसिलिंग, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन आदि के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य के समान ही महत्वपूर्ण मानने, सकारात्मक सोच विकसित करने और समस्या होने पर विश्वविद्यालय की परामर्श एवं सहायता सेवाओं का उपयोग करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.