लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के नए परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) के एमबीए चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने रायबरेली स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट का औद्योगिक दौरा किया। इसमें मार्केटिंग, मानव संसाधन, वित्त एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के छात्र शामिल रहे। आईएमएस की ओएसडी प्रो. विनीता काचर ने बताया कि दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने चमड़े के उत्पादों के निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं को नजदीक से समझा। छात्रों को संस्थान में प्रयुक्त आधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया तथा उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। विशेषज्ञों ने उत्पादन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की विस्तार से जानकारी दी, जिससे विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक कार्यशैली का अनुभव प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- छात्रों को...