वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। भारत विकास परिषद की साकेत शाखा की ओर से गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को भदैनी स्थित आदर्श शिक्षा मंदिर में किया गया। गुरुजनों मानसी सरकार, कविता सिंह, प्रियंका गुप्ता, अभिजीत नाग, अंकित मौर्य का वंदन किया गया। वहीं तीन दिवसीय कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में से चयनित आर्या सिंह, वैष्णवी पांडेय, नंदिनी प्रजापति, कृति तिवारी, प्रिया यादव को सम्मानित किया गया। विवेक तिवारी, डॉ.सचिन अग्रवाल, हरविंदर वालिया, ज्ञानेश्वर जायसवाल ने गुरुओं का वंदन और विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद के नए सदस्यों ने ली शपथ यह भी पढ़ें- भाविप वाराणसी ने लगाया एनीमिया परीक्षण शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...