भाविप संगम का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न
मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद संगम शाखा द्वारा नवीन सत्र 2026-27 हेतु भव्य दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन भोपा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। अधिष्ठापन अधिकारी प्रांतीय महासचिव मुकेश चंद गुप्ता ने नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन सचिव शरत चंद्रा एवं प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव ने संगम शाखा के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों को परिषद की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रेरित किया। समारोह में सात नए सदस्यों ने भी परिषद की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर वेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों और अग्निशमन विभाग के मुख्य अधिकारी अनुराग कुमार को उनकी उत्कृष्ट समाज सेवा हेतु सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- विद्यार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.