भाविप वैद्यनाथधाम शाखा ने 3413 जरूरतमंद कांवरियों को कराया निःशुल्क भोजन
देवघर, अगस्त 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबानगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद वैद्यनाथधाम शाखा पूरी निष्ठा के साथ जुटी रही। इसी कड़ी में संस्था के अध्यक्ष संतोष शर्मा के सौजन्य से गणेश मारवाड़ी बासा परिसर में एक विशाल निःशुल्क भोजन सेवा शिविर का आयोजन किया गया था। इस सेवा शिविर के माध्यम से बाबा वैद्यनाथधाम पहुंचे 3413 जरूरतमंद कांवरियों को सम्मान के साथ निःशुल्क शुद्ध एवं सात्विक भोजन कराया गया।
सेवा का महत्व इस संबंध में भारत विकास परिषद वैद्यनाथधाम शाखा के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि कांवर यात्रा के दौरान बाबा के भक्तों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। देश के विभिन्न इलाकों से बाबाधाम आने वाले श्रद्धालु हमारे अतिथि हैं और उनकी हर संभव सुविधा तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.