वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। भारत विकास परिषद की वाराणसी शाखा की ओर से एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को निवेदिता शिक्षा सदन में परीक्षण शिविर लगाया गया। तीन दिनों तक चले शिविर में तीन सौ से अधिक छात्राओं का एनिमिया टेस्ट हुआ। रिपोर्ट आने पर जिन छात्राओं में हीमोग्लोबीन की मात्रा मानक से कम होने पर उन्हें खाद्यपदार्थों की किट दी जाएगी। शिविर के समापन अवसर पर शाखा की अध्यक्ष निशा त्रिपाठी, विशाल कपूर, आनंदप्रभा सिंह, डॉ.अनिल गुप्ता, प्रमोदराम त्रिपाठी, राकेश गुप्ता, गिरीश गुप्ता, अजय सिंह, पूनम जायसवाल, रीता जायसवाल, मृदु मेहरोत्रा, ज्ञानेंद्र जायसवाल, अनिल मेहरोत्रा, राजेश जायसवाल, राजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जागरुकता अभियान: 23 हजार छात्राओं को माहवारी स्वच्छता और एनीमिया से बचाव के तरीके बताए संचालन अनीता दुबे ...