भाविप मुख्य शाखा की जलसेवा का हुआ समापन
इटावा औरैया, जुलाई 1 -- इटावा। भाविप मुख्य शाखा द्वारा रेलवे स्टेशन पर संचालित जल सेवा का विधि विधान के साथ समापन हुआ। शाखा अध्यक्ष हरि शंकर त्रिपाठी, मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष फुरकान अहमद ,पूर्व क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा विवेक कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने परिषद की 25 वर्ष से जारी जलसेवा और इस कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। जब भीषण गर्मी पड़ती है, लोग घरों से बाहर नहीं निकालना चाहते हैं और स्टेशन पर यात्रियों के लिए पानी की उपलब्धता नहीं होती है तब निःशुल्क जल सेवा बहुत उपयोगी साबित होती है। इस मौके पर सचिव नन्द कुमार यादव, कोषाध्यक्ष विवेक रंजन गुप्ता, जल सेवा प्रभारी लाल जी प्रसाद दुबे, वरिष्ठ सदस्य आशाराम मिश्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.